झांसी। सीएमओ कार्यालय में बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की वित्तीय समीक्षा की। टीम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत व्यय धनराशि की जानकारी ली। मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. एनके जैन ने संचालित गतिविधियों की वित्तीय प्रगति प्रस्तुत की गई। मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित नियंत्रण कार्यक्रम, गैर संचारी रोग कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसीएमओ डॉ. अजय भाले, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूएन सिंह, डॉ. एनके जैन, डॉ. रवि शंकर, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. रमाकांत स्वर्णकार, आरके गुप्ता, आनंद चौबे, ऋषिराज सिंह, प्रशांत सिंह, जिया रहमान मौजूद रहे। संवाद