फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर से ओरछा निहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग 19 से 25 नवंबर 2026 तक विश्व धरोहर सप्ताह मना रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को ओरछा में विद्यार्थियों के लिए विशेष हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आयोजन हुआ। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी और कलेक्टर जमुना भिड़े ने इसका मार्गदर्शन किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा के 6 छात्र-छात्राओं ने हेलीकॉप्टर से हवाई भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने आसमान से अपनी ऐतिहासिक नगरी की खूबसूरती निहारी। विद्यार्थियों ने आसमान से ओरछा के ऐतिहासिक स्मारकों, महलों और मंदिरों का विहंगम दृश्य देखा। यह अनुभव उनके लिए बेहद रोमांचक और अविस्मरणीय रहा, जिसने उन्हें विरासत के महत्व से जोड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें