फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डराने लगा डेंगू का डंक, मिले तीन पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड के चार रोगियों में प्लेटलेट्स कम होने पर हालत गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मौसम के करवट लेते ही डेंगू का डंक डराने लगा हैं। मेडिकल कॉलेज ने तीन रोगियों में डेंगू की पुष्टि कर दी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार रोगियों की प्लेटलेट्स कम होने से हालत गंभीर है।
बारिश और उमस की वजह से मच्छरजनित संक्रमण और फंगल के रोग फैलने लगे हैं। कोई बुखार, खासी-जुकाम, उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहा है तो कोई त्वचा रोग की चपेट में। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2488 रोगी उपचार कराने आए। इनमें से 353 ने मेडिसिन विभाग में उपचार कराया। ओपीडी में तीन-चार दिन से बुखार के 55-60 रोगी उपचार कराने आ रहे हैं। इनमें से 14-15 रोगियों को चिंताजनक हालत में भर्ती करना पड़ रहा है। इन सभी की डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, एक जुलाई से रविवार तक 203 रोगियों की डेंगू के लिए जांच कराई है। इनमें से तीन में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। वहीं, मेडिसिन वार्ड में भर्ती चार रोगियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें एक रोगी बड़ागांव गेट बाहर, दूसरा मोंठ, तीसरा चमरउआ और बबीना के हैं। इनकी एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. नूतन अग्रवाल ने बताया ओपीडी में 55-60 रोगी रोजाना बुखार के आ रहे हैं. जिनमें से चिंताजनक हालत होने पर 14-15 को उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। कई रोगियों की डेंगू की जांच कराई है। कुछ की प्लेटलेट्स कम हैं, जिनकी डेंगू की रिपोर्ट आने का इंतजार है। डॉ. नूतन अग्रवाल ने बताया कि कई रोगियों को टायफाइड मिल रहा है तो कइयों में मलेरिया बुखार के भी लक्षण मिल रहे हैं। इसके चलते मलेरिया की भी जांच कराई जा रही है।
वर्जन
मेडिकल कॉलेज में एक जनवरी से अब तक 203 रोगियों की डेंगू की जांच हुई है। इनमें से तीन में पुष्टि हो गई है। कई रोगियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। - डॉ. सचिन माहुर, सीएमएस


डेंगू के लक्षण
हल्का बुखार आना
हाथ-पैर, गर्दन में दर्द होना
लाल दाने होना
शरीर में सूजन आना
प्लेटलेट्स कम होने से किसी भी अंग से खून आना


बचाव के उपाय
डेंगू का एडीज मच्छर दिन में तो मलेरिया का मच्छर रात में काटता है। इसलिए पूरे आस्तीन की शर्ट पहने। घर और आसपास पानी जमा न होने दें।


मेडिकल कॉलेज में रक्त की उपलब्धता
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्य ने बताया मेडिकल कॉलेज में एक पॉजिटिव 35 यूनिट, एक नेगेटिव तीन यूनिट, बी पॉजिटिव 49 यूनिट, बी नेगेटिव एक यूनिट, एबी पॉजिटिव 15 यूनिट, एबी नेगेटिव शून्य, ओ पॉजिटिव 66 यूनिट व ओ नेगेटिव आठ यूनिट रक्त है। 173 यूनिट प्लाज्मा और 69 यूनिट प्लेट्लेट्स हैं।
विज्ञापन




मलेरिया विभाग की टीम को बिजौली में मिला लार्वा
जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार को बिजौली में चेकिंग अभियान चलाया। दो घरों के अंदर लार्वा मिला है, जिस पर गृह स्वामियों को नोटिस थमाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 जुलाई को एक युवती डेंगू की रोगी मिली थी, तब से अभी तक किसी की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें