फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया स्टेशन पर मालगाड़ी के गार्ड से स्टेशन मैनेजर ने की अभद्रता, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दतिया रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर और माल गाड़ी के गार्ड आपस में भिड़ गए। गार्ड का आरोप है स्टेशन मैनेजर ने उसके साथ गाली-गालौज करते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। गार्ड ने सीनियर डीओएम से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन

रेलवे गार्ड सुमित अहिरवार के मुताबिक वह गाड़ी संख्या 2189 से दतिया स्टेशन पहुंचा था। यहां उसकी गाड़ी का सिग्नल होने पर उसने डिप्टी एसएस आरएस दांगी से पेटी चढ़वाने के लिए प्वाइंट मैन भेजने की बात कही। यह बात उसने सरकारी वाकी-टाकी पर कही लेकिन, डिप्टी एसएस ने कई बार कहने के बाद भी प्वाइंट मैन नहीं भेजा उल्टे उनका नाम पूछकर गाली-गालौच करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ने के दौरान आरोपी डिप्टी एसएस ब्रेकवान में चढ़ गए। यहां उन्होंने सुमित से जबरदस्ती उसका मोबाइल छीन लिया। जब गाड़ी रफ्तार पकड़ने लगी तब वह मोबाइल कोच में फेंक कर उतर गया। दोनों रेलकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, गार्ड सुमित ने झांसी पहुंचकर डिप्टी एसएस की सीनियर डीओएम से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बना गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें