फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हिस्से के जल पर हक जताने का सही समय : जल पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने सिंधु नदी जल समझौते से भारत के बाहर आने का समर्थन करते हुए कहा कि अब समय आ गया कि भारत अपने हिस्से के पानी पर हक जताए। उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ यह समझौता विश्व बैंक के दबाव में करना पड़ा था। जिस समय यह समझौता हुआ, वह परिस्थितियां अलग थीं। आज बिल्कुल माकूल समय है कि भारत इस जल समझौते से बाहर निकले। झांसी में जल संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने अमर उजाला से कहा कि पहले पानी दुनिया में जीने का साधन था, अब लड़ने की वजह बन गया है। कुछ समय पहले पानी के लिए लड़ाई होने को लेकर जो आशंका जताई जा रही थी, वह अब सच होना शुरू हो चुकी है। पूरी दुनिया में पानी की वजह से लड़ाई शुरू हो गई। सीरिया, साउथ सूडान समेत दुनिया के कई हिस्सों में पानी के लिए लड़ाई हो रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की लड़ाई अलग है। उन्होंने यहां के जल संरक्षण कार्यों पर संतोष जताते हुए नदी एवं नालों के संरक्षण पर जोर दिया। जल सहेलियों की भूमिका को भी सराहनीय बताया। पानी के लिए सामुदायिक जल प्रबंधक पद्धति को उपयोगी बताया। इस दौरान परमार्थ संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरोा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें