फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 14 या 16 जून को आ सकता है परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की ओएमआर सीट जांचने का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार तक जांच के बाद रिजल्ट बनाने का काम किया जाएगा, जो 14 या 16 जून को जारी होगा।बताते चलें बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक जून को हुई थी। दो जून की रात तक सभी ओएमआर सीट बीयू की सीपीएमटी बिल्डिंग में बने स्ट्रॉग रूम में पहुंच गईं। पांच जून तक ओएमआर सीट की स्नैनिंग का काम किया गया और फिर उत्तर कुंजी कंप्यूटराइज्ड सिस्टम पर चेकिंग के लिए डाउनलोड की गई। बताते हैं सोमवार शाम तक 70 फीसदी से ज्यादा चेकिंग का काम पूरा हो गया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया शासन के निर्देशानुसार 16 जून तक परिणाम जारी किया जाना है। पहले योजना 15 जून को परिणाम जारी करने की थी मगर रविवार की वजह से 14 अथवा 16 जून को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें