फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश ने किसानों की मेहनत और लागत पर फेरा पानी

विज्ञापन
फ़ोटो वारिस से हुई फ़सले खराव
विज्ञापन
गुरसराय। क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लगातार हो रही बारिश के चलते खरीफ की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। गुरसराय के गांवों में खेतों में पानी भर जाने से मूंगफली, उर्द व तिल जैसी फसलें नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि भारी बारिश ने उनकी मेहनत और लागत पर पानी फेर दिया है। ग्राम अड़जरा निवासी बुद्ध सिंह पटेल ने बताया उन्होंने उर्द की फसल बोई थी। बुआई और खाद पर लगभग 35 रुपये रुपये खर्च हुए थे, लेकिन तेज बारिश से फसल पूरी तरह खराब हो गई है। इसी तरह ग्राम अड़जरा के ललित पटेल ने बताया कि मूंगफली की फसल बढि़या लगी हुई थी, लेकिन खेत में पानी भरने से सब खराब हो गई। अब कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें