गरौठा। हाईटेंशन लाइन जीर्णशीर्ण होने की वजह से तेज हवा चलते ही पावर हाऊस से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। शुक्रवार की शाम को आई तेज आंधी से कस्बा व क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति घंटों ठप रही। हवा के बंद होने पर कर्मचारियों ने कस्बे की बिजली आपूर्ति पुन: सुचारू की। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से हाईटेंशन के जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। राजेंद्र बुंदेला, लाल सिंह परिहार, मान सिंह परिहार ने बताया कि भीषण गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। तेज हवा चलते ही पावर हाउस से बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। हल्की हवा चलने से ही जर्जर तार टूट जाते हैं, जिससे बिजली गुल हो जाती है। संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की गई है। संवाद