फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिस पर चोरी का इल्जाम, उसे ही मिला निगरानी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सैंयर में पेड़ों का कटान करने पर झांसी वन रेंज में दर्ज किया गया था केस
विज्ञापन

सैय्यद तारिक अली
झांसी। वन विभाग के अधिकारियों का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। सैंयर के जंगलों से बेशकीमती लकड़ी चोरी मामले में आरोपी पर झांसी वन रेंज में केस दर्ज किया गया। इसके चार दिन बाद ही आरोपी को वाचर नियुक्त करते हुए सैंयर के जंगल की निगरानी सौंप दी है।
झांसी वन रेंज के ग्राम सैंयर में ढाई सौ हेक्टयर क्षेत्रफल में घना जंगल है। इसमें सागौन, आम, पीपल, बरगद, नीम, इमली, पाकड़ सहित कई बेशकीमती पेड़ लगे हैं। जंगल की निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 26 जून 2024 को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली की कुछ लोग अवैध तरीके से लकड़ी काट रहे हैं। सूचना मिलते ही महिला वन रक्षक मौके पर पहुंची तो लकड़ी काटने वालों ने महिला वन रक्षक पर हमला कर दिया। महिला वाचर जान बचाकर भागी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लकड़ी काटने वाले भाग गए। वनकर्मियों ने मौके से सागौन प्रजाति के कटे पेड़ बरामद किए थे। झांसी वन रेंज में एक ही परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसमें हरि सिंह पुत्र विश्वनाथ, मंगल यादव पुत्र विश्वनाथ, विश्वनाथ पुत्र खुट्टू, लखन सिंह पुत्र खुट्टू, भोला पुत्र खुट्टू, पतली पुत्र खुट्टू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था लेकिन केस दर्ज होने के महज चार दिन बाद एक जुलाई को वन विभाग ने आरोपी विश्वनाथ को वाचर नियुक्त करते हुए सैंयर के जंगल की निगरानी सौंप दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आरोपी वाचर की नियुक्ति की जानकारी होने पर तुरंत हटाने के आदेश दिए गए थे। क्षेत्रीय वन अधिकारी से जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - जेबी शेंडे, प्रभागीय वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें