झांसी। मरकज़ी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार की शाम को आयोजित हुई। इसमें माह मुहर्रम उल हराम 1446 हिजरी का चांद देखने का एहतेमाम किया गया। झांसी में तो मौसम ख़राब होने की वजह से चांद नहीं नज़र आया, लेकिन कानपुर, लखनऊ से कमेटी ने चांद की तस्दीक की। इसके आधार पर कमेटी ने ऐलान किया कि 27 जून शुक्रवार को मुहर्रम की एक तारीख़ होगी। 6 जुलाई को यौमे अशूरा 10वीं मुहर्रम होगा। बैठक में कमेटी के महासचिव मौलाना खुर्शीद अहमद क़ासमी, मुफ़्ती साबिर क़ासमी, मौलाना रिज़वान क़ासमी, हाफ़िज़ रियाज़, मुफ़्ती आरिफ नदवी, आदि रहे। संवाद