मोंठ। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने गरौठा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने प्रमुख सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी। इनमें गरौठा-मोती कटरा लिंक सड़क और देवरी से धनौरा सड़क शामिल हैं। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा भी उठाया। डिफेंस कॉरिडोर-2 और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। विधायक ने अतिवृष्टि से वंचित किसानों को राहत राशि दिलाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने मोंठ और गुरसराय में बस स्टैंड निर्माण की मंजूरी मांगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक जांच सुविधा बढ़ाने और झांसी मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट स्थापित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। संवाद