- लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को सौंपा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। विधायक जवाहर राजपूत ने क्षेत्र की जर्जर एवं खराब सड़कों का पुनर्निर्माण एवं विशेष मरम्मत कार्य के लिए मुख्य अभियंता एवं विभाग अध्यक्ष को पत्र सौंपा। विधायक जवाहर राजपूत ने दिए पत्र में बताया कि गरौठा विधानसभा में कई सड़कें जर्जर अवस्था में हैं। इनमें बामौर ब्लॉक के ककरवई थाने के पास से गरौठा की ओर लगभग तीन किमी तक सड़क मार्ग, धनौरा से ठरों प्रतापपुरा तक संपर्क मार्ग, प्रतापपुरा से देवरी तक संपर्क मार्ग, मोंठ ब्लॉक के पनारी से झांसी-कानपुर हाईवे सड़क मार्ग, गुरसराय-हैवतपुरा सड़क मार्ग, ककरवई से धनौरा, ककरवई से बरमाईन, ककरवई से खरवांच, ककरवई से धम्मनौड़ तक सड़क मार्ग, ग्राम खरका संपर्क मार्ग में टूटे रपटे के स्थान पर लघु सेतु का नवनिर्माण, समथर से पीपरी कला (जिला जालौन) तक सड़क मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य को मंजूरी देकर कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है।