फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश से सात डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ गई है। हालांकि, दोपहर तक तीखी धूप रहने की वजह से लोग पसीने से तरबतर रहे। लेकिन, शाम को मौसम का मिजाज बदलने का क्रम बना हुआ है। बारिश की वजह से हवा में नरमी आ जाती है, जिससे लोग रात में राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार से रोजाना दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल रहा है। बादल छा जाते हैं और बारिश का क्रम भी बना हुआ है। पिछले तीन दिनों के भीतर 30 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पारा भी लुढ़क गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार को तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रविवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री था, जबकि बुधवार को यह 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार शाम भी बारिश हुई और धूल भरी आंधी भी चली, जिससे कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए। मौसम वैज्ञानिक मुकेश चंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का यही रुख रहने के आसार हैं। अगले सप्ताह मानसून भी सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें