संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पारा जैसे-जैसे बढ़ने लगा है, वैसे-वैसे महानगर में पानी का संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि कई इलाकों में लोगों को पानी भरने के लिए सुबह से डिब्बे लेकर काफी दूर जाना पड़ रहा है। नलों पर लोगों की कतारें लग रही हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अमर उजाला के फोटोग्राफर ने शहर के इलाकों में पानी के संकट को बयां करतीं कुछ तस्वीरें कैद कीं।
इन क्षेत्रों में संकट
महानगर के सीपरी बाजार, मसीहागंज, मैला की टौरिया, सिद्धेश्वर नगर, आईटीआई ,बड़ागांव गेट बाहर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, डड़ियापुरा, ढि़मरयाना, सैंयर गेट, ओरछा गेट, कसाई मंडी, कपूर टेकरी, काली माता मंदिर के पास, हंसारी, टपरियन मुहल्ला में पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।