फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विधानसभा में गूंजा एएसआई की आत्महत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
भांडेर। गोदन थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पावन ने पिछले दिनों थाना परिसर में बने सरकारी आवास में गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को तीन वीडियो भेजे थे, जिनमें गोदन और थरेट थाना प्रभारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। यह मामला स्थानीय विधायक फूलसिंह बरैया ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उठाया है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर अरविंद भदौरिया, सब इंस्पेक्टर अनफासुल हसन, चालक रूपनारायण यादव और रेत कारोबारी अरविंद उर्फ बबलू यादव पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें