फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दम घुटने से काले हो गए थे तीनों मरने वालों के फेफड़े, चेन से आमिर और कड़े से पहचाना गया अनुज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। अग्निकांड के चलते मारे गए पांच लोगों मेें तीन की मौत इमारत में भरे धुएं के चलते दम घुट जाने से हुई जबकि दो आग की चपेट में आ जाने से जान गवां बैठे। आग की चपेट में आने से इनकी शिनाख्त भी बहुत मुश्किल से हो सकी। आग लगने के बाद अकांउटेंट आमिर बाथरूम की ओर चला गया था। वह वहीं फंस गया। मंगलवार देर रात इमारत के भीतर पहुंचने पर पुलिस ने उसका शव बाथरूम के पास से बरामद कर लिया। देखने से मालूम चल रहा था कि उसके ऊपर जलती हुई कोई भारी चीज अचानक से गिर पड़ी। इमारत में आग लगने के बाद ही आमिर खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा। आग की चपेट में आकर वह काफी हद तक झुलस गया। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस के मुताबिक आमिर की शिनाख्त उसके गले में पड़ी चेन से हुई। इसी तरह अनुज सक्सेना के भी बुरी तरह झुलस जाने से पहचान नहीं हो सकी। उसकी पहचान हाथ में पहने कड़े से हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रागिनी राजपूत, हृदयेश एवं प्रकाश दम घुट जाने की वजह से पहले बेहोश हो गए। इसके बाद उनके फेफड़ों में धुआं भर जाने से वह सांस नहीं ले सके। यही उनकी मौत की वजह रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें