फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति रात में करता था चोरी, पत्नी दिन में ठिकाने लगाती थी माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार की सुबह स्वाट टीम और नवाबाद थाना पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक युवक को दबोचा। पैर में पुलिस की गोली लगने से युवक घायल हो गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह रात में अकेले ही निकलता था और सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जबकि, उसकी पत्नी चोरी के माल को ठिकाने लगाती थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से तमंचा-कारतूस के अलावा चोरी का लगभग तेरह लाख रुपये का माल बरामद किया गया।
रविवार को पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी अरविंद रजक (32) ग्वालियर के आंतरी गांव का रहना वाला है, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ बरुआसागर में रह रहा था। अरविंद रात में अकेला बाइक से निकलता था। इस दरम्यान उसकी नजर घरों के दरवाजों पर रहती थी। दरवाजे पर ताला लगा देख वह उसमें घुसकर चोरी कर लेता था। जबकि, चोरी का माल सोने-चांदी के आभूषण उसकी पत्नी ज्योति रजक (30) दतिया और ग्वालियर में बेच देती थी। एसपी सिटी ने बताया कि अरविंद नवंबर 2023 में मध्य प्रदेश की होशंगाबाद जेल से छूटा था। इसके बाद वह झांसी के बरुआसागर में रहने लगा था। पहचान हो जाने के डर से वह बरुआसागर में वारदात नहीं करता था। पिछले तीन माह के भीतर वह महानगर के शहर कोतवाली व नवाबाद थाना क्षेत्र में चोरी की सात वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसके पास से चोरी का तेरह लाख रुपये का माल बरामद किया गया है, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये नगद शामिल हैं। उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद रजक पर कानपुर नगर, झांसी, मध्य प्रदेश के दतिया, नर्मदापुरम, रायसेन व सीहोर जिले में 64 मुकदमे दर्ज हैं। वह साल 2017 से वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। वह लगातार शहर बदलता रहता था। चोरी का माल खरीदने वालों का भी डिटेल खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नवाबाद थाने के प्रभारी निरक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर समेत सत्यपाल, शैलेंद्र, कृष्णमुरारी, रजत, हर्षित, शिव तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें