फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी का पारा चढ़ा, मटके और सुराही की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोछाभांवर। मई में सूर्य की किरणों ने मौसम को अच्छा खासा गर्म किया है। लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी होने से लोगों के गले भी सूख रहे हैं। ऐसे में प्यास बुझाने के लिए लोग परंपरागत देसी फ्रिज, मिट्टी के मटके पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। लिहाजा इनकी मांग में पिछले कुछ दिनों में बढ़ोतरी हुई है। महानगर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में कोछाभांवर एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों के मटके तथा सुराही ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले तीज-त्योहारों पर दान के लिए मिट्टी के छोटे-बड़े मटके भी खरीदे जा रहे हैं। इधर, मटका विक्रेता राजकुमार और शाहिद के अनुसार मटका 80 से 150 रुपये, कोछाभांवर के मटका 150 से 200 रुपये, सुराही 80 से 100 रुपये, पक्षियों के लिए दाना पानी रखने वाला सकोरा 30 से 40 रुपये में बिक रहा है। इनके अनुसार, गर्मी तेज होने के साथ मटकों और सुराही की बिक्री बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें