फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस स्कूल के पास मिली युवक की सिरकटी लाश, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा इलाके में डीपीएस स्कूल के सामने शनिवार शाम पहाड़ी पर एक युवक की सिरकटी लाश बरामद हुई है। हत्या करने के बाद धारदार हथियार से उसका गला काटकर अलग कर दिया गया। शाम को शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है बाजाना गांव के पास मिला युवक का यह शव कई दिन पुराना है। युवक का सिर गायब है। उसने जींस पहनी है। पैंट में पर्स एवं कोई कागज नहीं मिला। पुलिस ने आसपास इलाके में छानबीन की लेकिन सिर का कहीं पता नहीं चल सका। शव के आसपास शराब की बोतलें पड़ी हुई थीं। ऐसे में शराब पीने के बाद वहीं पर हत्या की आशंका जताई जा रही। आशंका जताई जा रही कि युवक को वहां बुलाकर हत्या की गई लेकिन, जंगल में तलाशी अभियान के बाद भी पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला। आलाकत्ल भी बरामद नहीं हुआ। रक्सा थाना प्रभारी जितेंद्र तक्कर के मुताबिक शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
दो दिन के अंदर मिली दूसरी लाश
रक्सा इलाके में दो दिन के अंदर लगातार दूसरा अज्ञात शव मिला है। बृहस्पतिवार को कोटखेरा गांव के पीछे जंगल में खाती बाबा मंदिर के पास स्थित एक बरगद के पेड़ में फंदे पर युवक का शव बरामद हुआ था। करीब दस दिन पुराना होने से उससे दुर्गंध उठने लगी थी। शनिवार को मिला शव भी करीब छह-सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें