फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साथ रहने की जिद से बच्चे को लेकर तीन दिन से प्रेमी के घर बैठी प्रेमिका

विज्ञापन
रेवन में प्रेमी युवक के घर के बाहर बच्चों को साथ में लिए खड़ी महिला
विज्ञापन
- तीन साल पहले महिला की हुई थी शादी, पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम रेवन में एक युवक का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वर्ष 2022 में लड़की की शादी ग्राम पठा, जिला छतरपुर मध्यप्रदेश से हुई। प्रेम-प्रसंग के चलते लड़की अपने ससुराल में लगभग तीन माह रुकी। वह 14 जुलाई 2022 को अपने प्रेमी के साथ ससुराल से आ गई। गुरसराय के धनाई मोहल्ले में रहने लगी। इसी बीच 27 सितंबर 2023 को गुरसराय सरकारी अस्पताल में उसको लड़का हुआ। 15 जुलाई 2024 को प्रेमी युवक घर पर जाने की कहकर गया था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया। तब वह युवक के घर रेवन पहुंची। वहां पहुंचकर पता चला कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुकी थी। वह अपने प्रेमी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गई। महिला का आरोप है कि परिजनों ने उसके प्रेमी को कहीं छुपा दिया है। इसकी सूचना टोडीफतेहपुर पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 22 जुलाई से से महिला अपने बच्चे के साथ प्रेमी के घर के बाहर बैठी है। वहीं, युवक की पत्नी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसके घर एक महिला आई तथा पति से संबंध होना बताया। उसका कहना है कि यदि पति ने उक्त महिला के साथ गलत किया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग व स्वयं करेगी। इस संबंध में विद्या सागर सिंह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें