फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर। नगर के मोहल्ला खुशीपुरा में एक युवती ने कमरे की छत पर लगे लोहे के कुंदे पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ईश्वरदास कुशवाहा निवासी टोड़ी फतेहपुर मुहल्ला खुशीपुरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ स्नान करने गया था। घर पर बड़ा लड़का हरिशंकर एवं उसकी पत्नी और छोटे लड़के देवीदास की पत्नी प्रीति (20) थी। शाम 7 बजे के लगभग बड़ी बहू खाना खाने के लिए प्रीति को बुलाने कमरे में गई तो देखा कि वह छत पर लगे कुंदे पर साड़ी के फंदे पर लटकी हुई है। उसने अपने पति को बुलाया। पति ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। मृतका प्रीति का पति देवीदास घर पर नतीं था। वह मजदूरी करने के लिए पूना गया हुआ था। हरिशंकर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक मुकेश गौतम ने शव को कब्जे में लेकर तहसील टहरौली में सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचीं नायब तहसीलदार रेनु वर्मा की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका। खबर लिखे जाने तक मृतक युवती के मायके वालों द्वारा पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें