फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसान को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
- समथर के ग्राम पचोबई की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पचोबई में एक युवक ने लोहे की रॉड से किसान को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम पचोबई निवासी बृजराज कुशवाहा (37) बाइक से खेत से घर की ओर जा रहा था। जब वह रास्ते में मंदिर के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से ही बैठा ग्राम पचोबई निवासी रामगोपाल ने उसे रोककर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने पर आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की सूचना पर सीओ मोंठ अजय श्रोतिय, तहसीलदार मोंठ विनोद कुमार एवं थानाध्यक्ष समथर योगेंद्र सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे एवं घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि बृजराज खेती किसानी करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक लड़की व एक लड़का है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मानसिक बीमार था। उसकी पत्नी करीब तीन वर्ष पूर्व कहीं चली गई थी। वह लोगों पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाता रहता था। कुछ माह पूर्व उसने मृतक पर भी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर गांव के रामगोपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें