फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 41 साल पुरानी मार्केट की बदलेगी सूरत, दो मंजिला इमारत में होंगी 310 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शहर का दिल कहे जाने वाले इलाइट चौराहे की 41 साल पुरानी तिलक मार्केट जल्द ही नए रूप में नजर आएगी। यहां पर दो मंजिला मार्केट बनाई जाएगी। इसके बाद दुकानों की संख्या भी बढ़कर 310 हो जाएगी। व्यापारियों की सहमति के बाद नगर निगम द्वारा ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया जाएगा। नई मार्केट बनने में करीब छह महीने लगेंगे।
झांसी का इलाइट चौराहा शहर का व्यावसायिक केंद्र है। यहां आसपास मार्केट, शोरूम बने हुए हैं। इन्हीं में से एक है नगर निगम से सटी हुई तिलक मार्केट। बताया गया कि नगर निगम द्वारा ये मार्केट 1981 में बनवाई गई थी। 1982 में यहां पर व्यापारियों को दुकानों का आवंटन किया गया। इस मार्केट के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम प्रशासन की तरफ से दिसंबर में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था और नई मार्केट में तब्दील करने के लिए 21.99 करोड़ कीमत आंकी गई थी। शासन की दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत आवेदन किया गया है। इस योजना के तहत ब्याज रहित पैसा मिलता है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब शासन ने नगर निगम से मार्केट की डीपीआर बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। अब नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अगले सप्ताह मार्केट के व्यापारियों के साथ बैठक की जा सकती है। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा होगी। व्यापारियों की सहमति के बाद ही मार्केट के ध्वस्तीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जानें
.............
- मौजूदा समय में मार्केट में 179 दुकानें हैं।
- इसमें से सिर्फ छह दुकानें प्रथम तल पर हैं।
- मार्केट में 310 दुकानें बनाने का प्रस्ताव है।
- मार्केट में ही पार्किंग बनाई जा सकती है।
- अस्थायी डिजाइन तैयार है। व्यापारियों से चर्चा कर होगा बदलाव।

वर्जन..

फोटो..
शुक्रवार को अधिकारियों के साथ तिलक मार्केट का निरीक्षण किया है। इस मार्केट को दो मंजिला बनाया जाना है। नई मार्केट बनने के बाद यहां पर 310 दुकानें हो जाएंगी। पहले मार्केट के व्यापारियों से बात भी की जाएगी। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें