फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खूंखार जानवर ने महिला को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता बोली-कुत्ते जैसा लाल जानवर, हंसारी टपरियान के लोग भेड़िया बता रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हंसारी के टपरियन मोहल्ले में शुक्रवार सुबह घर में घुसे खूंखार जानवर ने हमलाकर एक महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला को परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन और मोहल्ले के लोग हमलावर जानवर को भेड़िया बता रहे हैं। पीड़िता ने बताया कुत्ते जैसे लाल जानवर ने उस पर हमला किया है।
टपरियन मोहल्ला निवासी प्रेमवती पत्नी जगन प्रसाद सुबह करीब 8 बजे आंगन में सब्जी काट रही थीं। कुछ दूरी पर करीब तीन वर्ष की शिवानी पुत्री विजय सो रही थी। उन्होंने बताया कि अचानक लाल रंग का कुत्ते जैसा जानवर दरवाजे से बच्ची की तरफ तेजी से बढ़ा तो वह शोर मचाकर दौड़ीं। जानवर ने उन पर हमला कर दिया और सीने और गाल पर काट लिया। जब तक परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे जानवर भाग निकला।
विज्ञापन

परिजन प्रेमवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने पर्चे पर कुत्ते के काटने का उल्लेख किया और प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रेमवती के पुत्र सुरेश कुमार ने बताया कि घर में बच्ची को उठाकर ले जाने के लिए भेड़िया आया था। मां ने शोर मचाया तो उन पर हमला कर दिया। विवेक ने बताया कि आसपास के लोग घर से भागे जानवर को भेड़िया बता रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर दिव्या सैनी ने बताया कि प्रेमवती के चेहरे पर गहरा काटने का घाव है। वह किस जानवर का है, यह बताना मुश्किल है। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजनारायण ने बताया कि विभाग को हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलती तो टीम मौके पर जाकर पग चिह्न देखकर जांच करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें