फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में समस्याओं को सुनते अधिकारी
विज्ञापन
- कई प्रकरणों को आपसी सहमति से सुलझाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। थाना दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी स्वेता साहू की अध्यक्षता में हुआ। पृथ्वीपुर निवासी मनोहर लाल ने हदबंदी के बाद जमीन जोतने के संबंध में, विजरवारा निवासी शिवांगी ने ससुरालीजन की गिरफ्तारी के संबंध में, बड़ागांव निवासी बैजनाथ ने अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। कई प्रकरणों को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सुलझाया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह, थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रपाल सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें