झांसी। स्नातक एमएलसी चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भाजपा की ओर से अशोक कुमार राठौर, सपा की ओर से डॉ. मान सिंह यादव के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में केशवकांत शर्मा, दीपक कुमार द्विवेदी, देवेश कुमार सिंह, मान सिंह यादव, रमेश चंद्र दुबे, राज कुमार, राहुल कनकने, विष्णु कुमार, शिवशंकर पटेल, शैलेंद्र कुमार, सारिका शामिल हैं। हालांकि, राहुल कनकने ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया।