झांसी। इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने लखनऊ जा रही किशोरी को मंगलवार को बाल कल्याण समिति ने काउंसलिंग के बाद मामा के हवाले कर दिया। मुंबई में रहकर मसाला फैक्ट्री में काम करने वाली 16 वर्षीय किशोरी की छह माह पहले इंस्टाग्राम पर लखनऊ के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। झांसी में सोमवार को उसे ट्रेन से उतार लिया गया था। मंगलवार को समिति सदस्यों ने उसकी काउंसिलिंग की। इसके बाद वह दिल्ली में रहने वाले मामा के साथ चली गई। संवाद