फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बोर्ड की बैठक में बजट पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक सांसद प्रतिनधि राजू अहिरवार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार समेत सभासद उपस्थित रहे। बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्य, स्वच्छता अभियान, सड़क निर्माण, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। अधिकारी ने बजट का प्रारूप प्रस्तुत किया, जिसमें आय-व्यय का विवरण दिया गया। पार्षदों ने विभिन्न योजनाओं के लिए अधिक धनराशि आवंटित करने की मांग की। विशेष रूप से जल निकासी और सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया। अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसांई ने बताया कि सरकार द्वारा जारी अनुदान और स्थानीय करों से प्राप्त राजस्व के अनुसार बजट तैयार किया गया है। ईओ ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता से कार्य करें। इस मौके पर सभासद दयाल गिरि, धर्मेंद्र वर्मा, बबलू खरे, नीलेश कुमार, विनायक श्रीवास्तव, आकाश कुमार, रजनी सोनी, भारती देवी, नगर पंचायत लिपिक राजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें