झांसी। कार की टक्कर से घायल बाइक सवार भानप्रताप (50) पुत्र कालीदीन अहिरवार ने उपचार के दौरान शनिवार को मेडिकल कॉलेज मेें दम तोड़ दिया।
महोबा के पनवाड़ी निवासी भानप्रताप (50) पुत्र काली दीन अहिरवार अरुणाचल प्रदेश में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। परिजनों ने बताया रक्षाबंधन को वह घर आए थे। यहां से ससुराल चले गए। बृहस्पतिवार को बाइक से लौटते वक्त महोबकंठ के तेइया गांव के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। डॉक्टरों ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।