फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कबीर बैंड की धुनों पर झूमे दर्शक, राई नृत्य पर भी खूब बजीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव-2024 की दूसरी शाम कबीर कैफे बैंड के नाम रही। बैंड की लोक धुनों पर लोग कुर्सियां छोड़कर झूमने लगे। बैंड के कलाकारों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी, जिनका लोगों ने भरपूर मजा लिया। इस दरम्यान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।

ध्यानचंद स्टेडियम में बने भव्य मंच पर बुधवार की शाम सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत राई नृत्य से हुई। राधा प्रजापति के राई नृत्य से स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद बांदा के रमेश पाल ग्रुप ने पाई डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी। अयोध्या से आई गायिका संजोली पांडे ने अवध, भोजपुरी में शानदार गानों की प्रस्तुति दी। जब उन्होंने भजन गाए तो माहौल भक्तिमय हो उठा। लोग उनके साथ भजन गुनगुनाने लगे। इसके बाद वाराणसी से आए रुद्र मिश्रा ने शिव स्तुति व राम स्तुति पर शानदार प्रस्तुति दी। आखिरी में कबीर कैफे बैंड ने मंच संभाला। बैंड के नीरज आर्य और उनकी टीम ने कबीर के दोहों और साखी की लोक धुन बजाना शुरू किया तो लोग कुर्सियां छोड़कर झूमने लगे और दोहों को गुनगुनाने लगे। कबीर बैंड की प्रस्तुति के दौरान स्टेडियम में तकरीबन एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडलायुक्त डा. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय व एके सिंह आदि मौजूद रहे।

000000

आसमान से देखा झांसी का नजारा

बुंदेलखंड गौरव महोत्सव-2024 के तहत लाए गए हॉट एयर बैलून लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चे-बड़े सभी हॉट एयर बैलून में उड़ान भरने को लेकर आतुर बन रहते हैं। बैलून में सवार होने के बाद लोग आसमान से झांसी की धरती को निहारते हैं और तस्वीरों को मोबाइल में कैद करने में जुटे रहते हैं। बैलून राइडिंग को लेकर स्टेडियम में खासी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। लोगों को निशुल्क बैलून राइडिंग कराई जा रही है।

000000

बेतवा की लहरों पर खूब हो रहीं अठखेलियां
महोत्सव के तहत बेतवा नदी में नोटघाट पुल के पास वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया है, जिसका लोग खूब मजा ले रहे हैं। यहां दिन में लोगों को स्टीमर में सवार कर नदी की सैर कराई जाती है। इसके लिए खासी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


000000
फोटो
18 फरवरी तक जारी रहेगा बुंदेलखंड महोत्सव
बुधवार को पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 23 जनवरी से पर्यटन महोत्सव का आगाज हुआ है। 16 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बुंदेलखंड के सातों जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका समापन 18 फरवरी को होगा। महोत्सव के दौरान लोगों को हॉट एयर बैलून में सवार होकर आसमान से धरती को निहारने का मौका दिया जा रहा है। हैरिटेज वॉक, योगा और वाटर स्पोर्ट्स का भी आयोजन हो रहा है। इसके अलावा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का भी क्रम जारी है। इस दरम्यान लोगों को बांदा के कालिंजर किले में टेंट सिटी में जश्न मनाने का भी मौका मिलेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वरुण कुमार पांडेय, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति व अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें