फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पूर्व प्रधान पर हमले के आरोपी हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी अहिरान निवासी पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बंटी उर्फ कृष्णकांत, अखंड और साहब सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम सेमरी अहिरान के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इन्हें ग्राम ढुरवई में स्थित सरकारी गल्ले की दुकान के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक अजब सिंह, विनोद बाबू, ओपेन्द्र कुमार व अमित कुमार पांडेय शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें