फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की टेस्टिंग का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मी तालाब में गिरने वाले शहर के सात नालों के पानी को साफ करने के लिए बनाए गए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। तीन महीने तक टेस्टिंग काम चलेगा। इसके बाद प्लांट में साफ होने वाले पानी को लक्ष्मी तालाब व नारायण बाग की तरफ बहाया जाएगा। डड़ियापुरा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाया गया है। लक्ष्मी ताल में गिरने वाले शहर के सात गंदे पानी को सीधे प्लांट में ले जाया जाएगा। प्लांट में प्रतिदिन 26 एमएलडी पानी का शुद्धीकरण यूरोपियन स्टैंडर्ड के अनुरूप किया जाएगा। इसमें से 22 एमएलडी पानी 10 बीओडी (बायो केमिकल ऑक्सीजन) तक शुद्ध किया जाएगा। इस पानी को नारायण बाग से गुजरने वाले नाले के माध्यम से पहूज नदी में छोड़ा जाएगा। जबकि, शेष चार एमएलडी (40 लाख लीटर) पानी का और भी अधिक शुद्धीकरण चार बीओडी (नहाने योग्य ) तक किया जाएगा, यह पानी लक्ष्मीताल में छोड़ा जाएगा। साफ पानी में एलम और केमिकल डाले जाएंगे, जिससे जलकुंभी को उत्पन्न करने वाले तत्व मर जाएंगे। प्लांट का निर्माण जियोमिलर कंपनी ने किया है। इस संबंध में सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। टेस्टिंग का काम करीब तीन महीने तक चलेगा। इसके बाद नालों का पानी साफ होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें