फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: टोड़ी फतेहपुर में हमलावर सुअर की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ी फतेहपुर। नगर के मोहल्ला नजरगंज में एक हमलावर सुअर से लोगों में दहशत है। यह सुअर राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। 23 सितंबर को वंदना रैकवार (30) पर सुअर ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुअर पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। अधिशासी अधिकारी मनोज प्रियदर्शी ने सुअर को पकड़ने के निर्देश दिए। नगर पंचायत और वन विभाग गुरसराय की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने जाल भी बिछाए, लेकिन सुअर पकड़ में नहीं आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरएस दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने घायल महिला से मुलाकात भी की। इस दौरान वन दरोगा प्रशांत सागर सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें