फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मकान मालिक के इन्कार के बाद भी किरायेदार लगवा सकते हैं प्रीपेड मीटर

Thu, 18 Jan 2024 02:39 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। जिले में किराये के मकान में रहने वाले लोगाें के लिए राहत भरी खबर है। अब मकान मालिक के बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी किरायेदार बिजली जला सकता है। उसको सिर्फ प्रीपेड मीटर लगवाना होगा। इसके लिए बहुत सरल प्रक्रिया है। महज 7569 रुपये जमा करके एक से चार किलोवाट तक का मीटर उसके यहां लग जाएगा। इसका एक ही फायदा है कि किरायेदार जितना ऑनलाइन रिचार्ज करेंगे, उतनी बिजली जला सकेंगे। वहीं, सामान्य मीटरों के मुकाबले एक प्रतिशत यूनिट में भी छूट होगी।
जिले में मकान मालिक और किराएदार के बीच बिजली के बिल को लेकर विवाद के मामले सामने आए हैं। विवाद के चलते बिजली बिल न भरने के कारण विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। यदि कनेक्शन काट भी दिया जाता है तो अवैध तरीके से बिजली जलाई जाती है। ऐसे कई मामले भी पकड़े गए। इससे विभाग को भी नुकसान होता है। वहीं, किरायेदार और मकान मालिक बिजली भी नहीं जला पाते हैं।
विज्ञापन



यह है खासियत

- मीटर में 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का रिचार्ज कराया जा सकता है।

- मीटर का कार्ड जितना चार्ज होगा उतनी ही उपभोक्ता बिजली जला सकेेंगे।

- उपभोक्ता को अपने बिजली खर्च की जानकारी यूनिट में नहीं रुपयों में होगी।

- बचे हुए पैसे की जानकारी मीटर में लगे डिस्प्ले बोर्ड के जरिए मिलती रहेगी।



छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली

प्रीपेड मीटर की खासियत यह है कि यदि छुट्टी के दिन रिचार्ज खत्म हो जाता है, तो बिजली गुल नहीं होगी। उपभोक्ता की बिजली अगले कार्यदिवस तक चालू रहेगी। तब तक उपभोक्ता अपना कार्ड रिचार्ज करा सकेंगे और उसे निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन



वर्जन
प्रीपेड मीटर का किरायेदारों से लेकर, ठेले, रेहड़ी पटरी संचालक भी लाभ उठा सकते हैं। इसमें सौ रुपये से भी रिचार्ज करा सकते हैं। - राजीव माहेश्वरी, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें