फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर परामर्श देंगे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान विभिन्न अन्य रोगों के मरीजों को परामर्श देने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों के नंबरों पर फोन, व्हाट्सएप और वीडियो कॉल कर रोगी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक संबंधित बीमारी के लिए परामर्श ले पाएंगे। यदि मरीज को इमरजेंसी इलाज की जरुरत होगी, तो उसे तत्काल भर्ती करने की व्यवस्था भी की जाएगी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा. साधना कौशिक ने बताया कि जनरल सर्जरी के लिए 9305104242, जनरल मेडिसिन के लिए 9305104241, नाक, कान,गला रोग के लिए 9305104249, चर्म रोग के लिए 9305104252, बाल रोग के लिए 9305104243, मानसिक रोग 9305104247, टीबी और चेस्ट रोग 9305104251, कैंसर रोग 9305104253, दंत रोग 9305104250, नेत्र रोग 9305104248, हड्डी रोग 9305104245, जच्चा बच्चा और स्त्री रोग 9305104244 पर फोन कर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनरल मेडिसिन, बाल रोग, टीबी और चेस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ से सातों दिन संपर्क करे सकते हैं। जबकि नाक, कान गला, चर्म रोग, मानसिक रोग, कैंसर, दंत, नेत्र, हड्डी रोग विशेषज्ञ से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को परामर्श लेना होगा। टेलीमेडिसिन सुविधा को लेकर शिकायत के लिए 7007330311 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें