फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेलंगाना चली कछुआ चाल, वंदे भारत भी नहीं पकड़ सकी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शीतलहर और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार सुस्त कर दी है। स्थिति यह है कि बुधवार को वंदे भारत अपनी रफ्तार की आधी गति से भी नहीं दौड़ सकी। वहीं, तेलंगाना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी रेंगती रहीं। जिससे यात्री परेशान रहे। इसके साथ ही जिन ट्रेनों को रेलवे ने कोहरे और विकास कार्यों के चलते रद्द किया, उनके यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराकर यात्रा करने का विचार ही छोड़ दिया।

कड़ाके की सर्दी और झांसी, मथुरा, दिल्ली, भोपाल और लखनऊ मंडल में चल रहे रेल विकास कार्याें ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है। बुधवार को दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5.30 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। वहीं, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों ने भी सुस्त रफ्तार में कोई कमी नहीं छोड़ी। स्थिति यह रही कि नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस 18.30 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 13 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 13 घंटे, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस नौ घंटे, कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस आठ घंटे, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस छह घंटे, यशवंतपुर संपर्क क्रांति पांच घंटे, जीटी एक्सप्रेस चार घंटे व पठानकोट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

ये ट्रेन रहीं कैंसिल

कोहरा और विभिन्न रेल मंडल में चल रहे विकास कार्याें के चलते रेलवे ने कई ट्रेन को निरस्त कर दिया है। इसमें समता एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस, गोंडवाना, पातालकोट जैसी ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें