फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दोस्त को फंसाने के लिए फर्जी फेसबुक आइडी से किशोर कर रहा था धार्मिक दुष्प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बबीना निवासी किशोर ने दोस्त को फंसाने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी तैयार की। इसके बाद उसकी आईडी से धार्मिक भावना भड़काने वाली कई पोस्ट फेसबुक पर डाल दीं। व्हाटसएप के कई ग्रुपों में उसका स्क्रीन शॉट पोस्ट कर दिया। पोस्ट वायरल होने पर न्यू पंप हाउस निवासी अनिकेत यादव ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस की जांच पड़ताल में यह कहानी सामने आ गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरा मशीन के पास रहने वाला किशोर प्रिटिंग प्रेस चलाता है। पड़ोस में ही उसका दोस्त भी यही काम करता है लेकिन, कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। उसके बाद किशोर ने अपने दोस्त को सबक सिखाने के लिए उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उसके नाम से हिंदू धर्म के खिलाफ कई बातें लिखकर पोस्ट कर दी थीं। उसकी मंशा थी कि इससे पुलिस उसके दोस्त के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जब इस आईडी की पुलिस ने जांच की तब यह फर्जी मिली। साइबर सेल की मदद से पुलिस सुराग लगाते हुए आईडी बनाने वाले तक पहुंंच गई। एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी किशोर इसके पहले भी दो बार ऐसी हरकत कर चुका था। उसके पास से मोबाइल आदि उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें