फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने पत्थर से हमउम्र बच्चे को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग ने पत्थर से हमउम्र बच्चे को मार डाला
विज्ञापन

गरौठा (झांसी)। आपस के झगड़े में आवेश में आकर एक नाबालिग बच्चे ने अपने हमउम्र दोस्त को पत्थर पटककर मार डाला। मृतक के दादा की तहरीर पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ गरौठा कोतवाली में धारा 304 गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गरौठा थाना क्षेत्र के हैवतपुरा निवासी अनिकेत पुत्र लक्ष्मीनारायण अहिरवार अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ गांव की पहाड़ियां के पास खेल रहा था। इसी दौरान बातों बातों में दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। इस दौरान नाबालिग ने अनिकेत को धक्का देकर पत्थर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गहरी चोर्टें आइं। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरौठा लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दादा छबिलाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें