संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में यूनियन बैंक मुंबई, उत्तर रेलवे दिल्ली, यूपी इलेवन और एनसीओई कोलकाता की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। लीग मैचों में अंकों के आधार पर चारों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिला है। वहीं रविवार को हुए लीग मैच में यूनियन बैंक मुंबई, एनसीओई सोनीपत हरियाणा, एनसीओई कोलकाता और एनईआर गोरखपुर टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित किया।
रविवार काे हुए पहले मुकाबले में यूनियन बैंक मुंबई ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़ की टीम को 5-1 से पराजित किया। यूनियन बैंक मुंबई की ओर से जीवन टोप्पो ने दो व रूतुजा पिसल ने तीन गोल किए। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से ममता गोंड ने एक गोल किया।
दूसरे मैच में एनसीओई सोनीपत हरियाणा ने गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान को 8-0 से पराजित किया। हरियाणा टीम की ओर से डिंपल ने तीन, निधि और रिया ने दो-दो, रितिका ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में एनसीओई कोलकाता ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई को 4-0 से पराजित किया। कोलकाता की ओर से सुबिला तिर्की और अंजना डुंगडुंग ने दो-दो गोल किए।
चौथे मुकाबले में पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर ने स्टील प्लांट भिलाई छत्तीसगढ़ को 9-2 से शिकस्त दी। गोरखपुर टीम की ओर से खिलाड़ी रितु सिंह ने तीन, कोमल साहनी और काजल ने दो-दो, प्रियंका गौतम व किरणदीप कौर ने एक-एक गोल किया। वहीं छत्तीसगढ़ से पूजा व शिवानी ने एक-एक गोल किया।
इस मौके पर धीरज परिहार, बृजेंद्र यादव, इब्राहिम खान, हिकमतउल्ला, सुनीत तिवारी, विकास उपाध्याय, रवि परिहार, मुकेश भारतीय, राजा खान मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभागीय तकनीकी प्रभारी राजेश सोनकर व