फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गुलशन यादव की अवैध संपत्ति की जांच के लिए बनाई गई टीमें, खाली कराई जाएगी कब्जे वाली जमीनें

Thu, 23 Mar 2023 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

 गुलशन ने खोड़न के गाटा संख्या 1895 के कई भाग में कब्जा जमाया है। यह जमीन उसके कब्जे में है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव के कब्जा जमाई हुई जमीन चिन्हित करने के लिए बुधवार को दो टीमें बना दी गईं। यह दोनों ही टीमें लहर गिर्द इलाके में कब्जे वाली जमीन चिन्हित करेंगी। यह टीम नगर निगम एवं तहसील प्रशासन की ओर से गठित की गईं हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनके चिन्हित होने के बाद इनको खाली कराने की कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

सीपरी बाजार थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश गुलशन यादव ने अपने बाहुबल के दम पर लहर गिर्द इलाके में बहुत सारी जमीनों पर कब्जा जमा लिया था। इनमें सरकारी भूमि के साथ प्राइवेट जमीन भी शामिल है। पिछले साल मई महीने में नगर निगम ने खोड़न इलाके में कब्जा की गई जमीन खाली कराई थी लेकिन, काफी सारी जमीन अभी तक गुलशन के कब्जे में है। कुछ दिनों पहले शिकायती पत्र आने के बाद अब प्रशासनिक अमला फिर सक्रिय हुआ है। 

 

शुरूआती पड़ताल में मालूम चला कि गुलशन ने खोड़न के गाटा संख्या 1895 के कई जुज भाग में कब्जा जमाया है। यह जमीन उसके कब्जे में है। इस जमीन की पैमाइश के लिए नगर निगम की ओर से पांच सदस्यीय एवं तहसील प्रशासन की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह टीम बृहस्पतिवार से यहां पहुंचकर जांच-पड़ताल का काम शुरू करेगी। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि अवैध कब्जा वाली जमीन सामने आने पर उसे खाली कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें