फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेमीफाइनल में पहुंची स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और खेल छात्रावास झांसी की टीम

Mon, 05 Feb 2024 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही विनोद खंडकर गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और खेल छात्रावास झांसी की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेल छात्रावास झांसी और हॉकी ग्वालियर के बीच खेला गया। मुकाबले में झांसी छात्रावास की टीम ने ग्वालियर की टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। झांसी छात्रावास की ओर से खिलाड़ी सृजन यादव ने मैच के 27वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के अंत तक ग्वालियर के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम को 6-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की ओर से प्रदीप यादव, मोहम्मद इरफान, नीतेश, हिमांशु ने एक-एक व मिथलेश ने दो गोल किए। टेक्निकल टेबल पर सुनीता तिवारी, सतीश चंद्र व विनम्र खंडकर रहे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश हॉकी के उपाध्यक्ष टीपी सिंह, अशोक सेन, स्नेहल खंडकर, हिकमत उल्ला, चंद्र मोहन राय, मुन्नालाल कुशवाहा, सलीम उद्दीन, राजेश चौबे, इब्राहिम खान, राजेश भंडरिया, सुनील कुशवाहा, एसके सूरी, बृजेंद्र यादव मौजूद रहे। संचालन सुनील शर्मा और आभार सुबोध खंडकर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें