फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षण स्टाफ ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Mon, 07 Sep 2026 01:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरएलबीकेयू) में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में शिक्षण स्टाफ की टीम ने गैर-शिक्षण स्टाफ को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह आयोजन खेलो इंडिया खेलो-2026 अभियान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। स्टाफ वर्ग में वॉलीबॉल का फाइनल शिक्षण स्टाफ और गैर-शिक्षण स्टाफ की टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में शिक्षण स्टाफ की टीम ने बेहतर समन्वय और सामूहिक प्रयास से 25-21 और 25-20 जीत हासिल की। विजेता शिक्षण स्टाफ टीम का नेतृत्व राम प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें