कोरोना वायरस से बचाव के कारण सभी स्कूल - कालेज बंद हैं। शासन के निर्देश पर वर्तमान में सभी बोर्ड के स्कूलों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई करायी जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग भी दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई करा रहा है। इस चैनल पर शिक्षक अपने - अपने विषय के लेक्चर वीडियो बनाकर प्रसारित करा रहे हैं। वहीं, अभी तक इस चैनल पर कक्षा 10 और 12 के सभी विषयों के लेक्चर वीडियो प्रसारित होते रहे हैं। अब कक्षा 9 और 11 के भी विभिन्न वीडियो का प्रसारण होगा। जिले से अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र विषयों के वीडियो मांगे गए हैं। विभाग के अनुसार सात वीडियो जांच उपरांत भेजे जा चुके हैं।