फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी की छुट्टी में घूमने जाने के लिए शिक्षकों को लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
- महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षकों के जिला छोड़ने पर लगाई रोक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। गर्मी की छुट्टियों में भी परिषदीय शिक्षकों को जिले से बाहर जाने के लिए इजाजत लेनी पडे़गी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने शिक्षकों के बिना सूचना और अनुमति लिए जिला छोड़ने पर रोक लगाई है। शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में परिवार सर्वेक्षण, यू-डायस और डीबीटी फीडिंग जैसे अधूरे पड़े कार्य पूरे करने हैं।
विज्ञापन




दरअसल, स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होने पर शिक्षक भी परिवार के साथ घूमने चले जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में जिला छोड़ने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेने के लिए कहा है। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि शिक्षक एबीएसए की अनुमति के बाद ही जिला छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें