फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शिक्षकों ने 13 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




बंगरा। मुख्यालय पर शिक्षकों की बैठक बुलाई गई जिसमें कई समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक अधिकारियों ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को पठन पाठन हेतु राजकीय विद्यालय गोकुल बामौर से संबद्ध कर दिया गया। इससे शिक्षकों का उत्पीड़न की पराकाष्ठा पार हो गई है। तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक भवन प्रांगण में शिक्षक समूह एकत्रित होकर शिक्षक नेता नरेंद्र पस्तोर, राजेंद्र पटसारिया, शिशुपाल सिंह यादव और अखिलेश सिंह के नेतृत्व में नारेबजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक का भी घेराव किया और तेरह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दिनेश प्रधान, विजयकांत अवस्थी, धीरज, योगेंद्र मिश्रा, सुधीर शर्मा, त्रिभुवन सिंह, कुलदीप द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें