फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सृजनोत्सव में शिक्षकों ने दी बुंदेली लोक कला की प्रस्तुति

Thu, 01 Feb 2024 02:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बरुआसागर में चल रही तीन दिवसीय सृजनोत्सव कला प्रदर्शनी का बुधवार को समापन किया गया। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी कलाकृतियों और बुंदेली लोक कला की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा का डायट प्राचार्य मुकेश कुमार रायजादा ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बुंदेलखंड की लोक कला के बारे में सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रदर्शनी में पेंटिंग, क्राफ्ट, मूर्तिकला, ग्राफिक, लोककला से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। शिक्षक नेतराम की क्राफ्ट बांसुरी, विकास वैभव ने बुंदेलखंड की विरासत जराय का मठ और दशवतार मंदिर, अविनाश ने वॉश शैली चित्रण, रश्मि अली ने थर्माकोल से ताजमहल का निर्माण, पूजा सचान ने लिप्पन आर्ट प्रदर्शित किया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर डायट प्रवक्ता सुनील कुमार साहू, महेंद्र वर्मा, डायट प्रवक्ता दीपक कुमार भारती, रामपाल, आलम, अरुण कुमार, विवेक यादव, राजू प्रजापति, दीपेश पाल, अंतरिक्ष कुशवाहा, दीपक सिंह, निधि यादव, अर्चना सिंह, रेनू सिंह, वीरेंद्र चंद्र, सूर्यकांत द्विवेदी, अर्चना वर्मा, मनोरमा मौर्य, विकास वैभव सिंह, विनीत कुमार, रामविलास, अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें