फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक स्वयं लर्निंग मैनेजमेंट बनाएं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बीआईईटी में वर्चुअल टीचिंग लर्निंग विषय पर ऑनलाइन वेबिनार हुई, इसमें मुख्य अतिथि एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक ने शिक्षकों को अपने सब्जेक्ट कंटेंट डिजाइन करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्वयं लर्निंग मैनेजमेंट बनाएं। शिक्षक के अपने यू-ट्यूब चैनल की लाइक या सब्सक्रिप्शन से आंकलन किया जाना चाहिए। नए परिवेश में संस्थान में डीन न्यू टीचिंग पराडाइम बनाना चाएिह। उन्होंने शिक्षकों की ऑनलाइन टीचिंग ट्रेनिंग को अहम बताया। वेबिनार की विशेषज्ञ दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की डॉ. अर्पिता कौल ने गूगल क्लासरूम में शिक्षण सामग्री बनाने संबंधी जानकारी दी। गूगल मीट से छात्रों से कैसे संपर्क साधा जा सकता है, यू ट्यूब चैनल पर कैसे रिकॉर्डिंग अपलोड की जा सकती है, इसकी भी जानकारी दी। यूपी के स्टेट प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट के स्टेट प्रोजेक्ट एडवाइजर डॉ. अनिल कुमार ने डिजिटल लर्निंग एक सत्य है विषय पर अपने विचार रखे। बीआईईटी निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने कोरोना वायरस में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि इस परिस्थिति को चुनौती के रूप में लिया जाए और शिक्षक समय को अपने विकास के लिए उपयोग करें। वेबिनार संयोजिका डॉ. शहनाज अयूब ने वेबीनार के उद्देश्य के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें