स्कूलों में विद्यार्थियों को वितरित मध्याह्न भोजन के संसाधनों एलपीजी, बर्तन, किचन सामग्री आदि का स्टाक अब रजिस्टर में अंकित होगा, जिसकी जांच खंड शिक्षाधिकारियों को करनी होगी। वहीं, विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक आरटीई मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। लॉकडाउन में सभी स्कूल - कालेज बंद है। ंलेकिन सरकारी दफ्तरों में विभागीय स्तर पर हलचल शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने विद्यालयों में कार्य प्रगति को लेकर कई निर्देश दिए हैं। इनमें अब सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित स्टाक, उपकरणों का विवरण रजिस्टर पर अंकित करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अधिक छात्र संख्या वाले संविलित विद्यालय द्वारा एसएमसी एवं मध्याह्न भोजन निधि का खाता संचालन किया जाएगा। विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक आरटीई मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि विद्यालयों के संविलियन कार्य के लिए जिला समन्वयक (निर्माण) रमेश कुमार पहारिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।