फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक और रेल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए - जेएफआरओपीएस) के बैनर तले रेल कर्मचारियों, शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू किया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए रेल कर्मचारी एवं शिक्षक सरकार पर जमकर बरसे। अनशन 11 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

एससीआरएमयू के मंडल अध्यक्ष डीके खरे एवं सचिव अमर सिंह यादव की संयुक्त अध्यक्षता में हुए अनशन में सैकड़ों कर्मचारियों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय अध्यक्ष आरसी पस्तोर ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, जिसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि सरकार को जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए पुरानी पेंशन को बहाल करना चाहिए। शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजीव बुधौलिया ने कहा कि हमें संगठित होकर संघर्ष करने से सरकार तक अपनी बात पहुंचानी होगी। इस मौके पर बुंदेलखंड शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डाॅ. अनिरुद्ध रावत, नार्थ सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल सचिव अमर सिंह यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडलीय मंत्री डाॅ. अचल सिंह चिरार, दिनेश भार्गव, इंजी. सीपी गुप्ता, मंत्री भगवान दास कुशवाहा, छाया निरंजन, अमर सिंह बुंदेला, आइलिन लाल, देवेश शर्मा, ठाकुरदास यादव, जय सिंह, संजीव द्विवेदी, दीपक शिंदे, रोहित शर्मा, राजेंद्र पाल, बृजमोहन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर एनसीईआरएमयू के संयुक्त मंडल सचिव निर्मल सिंह संधु, धरना के सह संयोजक व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जय प्रकाश बबेले, लक्ष्मी वर्मा, जितेंद्र त्रिपाठी, मृत्युंजय सिंह, मोहसिना नाज, शकुंतला कुशवाहा, ममता जायसवाल, मोनिका सिंह, भावना, विनोद निरंजन, रीता आहूजा, आनंद स्वरूप रजक, शहजाद, ठाकुर दास यादव, विजय साहू मौजूद रहे। संचालन जसवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें