फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फिसलकर गिरने से शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के सनफ्रांस सिटी निवासी एक महिला की बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

कानपुर बाईपास मार्ग पर स्थित सनफ्रांस सिटी निवासी संजय चौरसिया एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं। पूरे परिवार के साथ वह कॉलोनी के दूसरे तल पर रहते हैं। उनकी पत्नी मीनू (43) भी एक विद्यालय में पढ़ाती थीं। पुलिस का कहना है सोमवार की दोपहर मीनू नहाते समय अचानक बाथरूम में फिसलकर गिर पड़ी। उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आ गई थी। परिवार के लोग आनन-फानन में उनको लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया लेकिन, उनको बचाया नहीं जा सका। मीनू की मौत की सूचना पर परिवार के दूसरे सदस्य भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नवाबाद इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सिर पर चोट लगने से मीनू की मौत की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें